शिक्षा में मानववादी पाठ्यक्रम लागू हो

शिक्षा व्यवस्था किसी भी राष्ट्र के निर्माण की मूलभूत इकाई है. अतः भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन के लिए अर्जक संघ निम्नलिखित माँग करता है:
1. शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं एकता कायम करना हो.

2. वर्तमान ब्राह्मणवादी शिक्षा पाठ्यक्रम को तुरंत समाप्त किया जाय और मानव समतापरक, मानववादी पाठ्यक्रम लागू किया जाय.

3. कक्षा 1 से 8 तक राष्ट्रीयता, नागरिकता, भूगोल, गणित और वर्तमान वैज्ञानिक उपलब्धियों की ही शिक्षा दी जाय और ब्राह्मणवादी पंचांग-पुनर्जन्म, भाग्यवाद, जाति-पाँति, ऊँच-नीच का भेदभाव और चमत्कार की शिक्षा किसी भी स्तर पर न दी जाय.